logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

विधायक बच्चू कडू का शरद पवार से सवाल, “ओबीसी समाज का किया हित, मराठा समुदाय को क्यों नहीं स्वीकारा?”


अमरावती: विधायक बच्चू कडू ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की आलोचना की है कडू ने शरद पवार से सवाल किया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए जब उन्होंने एक पत्र से 52 ओबीसी जाती को शामिल कर आरक्षण दिया तो मराठा समाज शामिल करने में क्या दिक्कत थी? कडू ने कहा कि पवार ने सिर्फ ओबीसी का हित देखा।   

बच्चू कडू ने कहा, “मराठा समुदाय को इस देश का मानकर ही ओबीसी आरक्षण दिया गया था। कुछ लोग अपनी रोटी सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें ओबीसी और मराठा समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है।”

कडू ने कहा, “शरद पवार ने एक पत्र में 52 जातियों को ओबीसी में शामिल किया था। तो असली ओबीसी नेता शरद पवार हैं। लेकिन, अगर 52 जातियों में मराठा समुदाय का भी जिक्र होता तो सवाल हल हो जाता। अगर शरद पवार ने मराठों को स्वीकार कर लिया होता तो यह दंगल अब नहीं होता, लेकिन तब शरद पवार ने मराठों को ओबीसी में स्वीकार नहीं किया।

कडू ने आगे कहा कि पवार ने ओबीसी के हितों का पोषण किया, इसलिए हमें भी यही गुस्सा है कि मराठाओं को स्वीकार करने में पवार साहब को क्या परेशानी थी? यदि उस समय शामिल कर लिया होता तो अब विवाद नहीं होता।